उसपर नहीं !! खुदा पर भरोसा है
उसका इंतज़ार पूरी उम्मीद से करते है
यूँ ही नहीं रहता हाथ में मोबाइल
बार-बार उसका मैसेज चेक करते है
पहले तो बिना मांगे मिल गयी थी
अब तो उसके लिए दुआ भी करते है
फिर भी न मिले तो खुदा की मर्ज़ी
देने वाला मालिक है हम तो बस हिल्ला करते है
रोज़ रात को सोते ज़रूर है मायूस होकर
सुबह नयी उम्मीद के साथ बिस्मिल्लाह करते है
और क्यों काटू नसे किसीके इश्क़ में ?
अरे ईमान वाले खुदखुशी थोड़ा करते है
By- Shaan-E-Azam Dehlvi
#shaan_e_shayari

No comments:
Post a Comment